पटना | नगर पंचायत पटना में आगामी चुनाव संपन्न कराने के लिए कांग्रेस से चुनाव प्रभारी अशोक जायसवाल को नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पत्र देते हुए पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जायसवाल चुनाव प्रभारी बनाया है। अशोक जायसवाल के प्रभारी बनते ही पटना के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।


