भास्कर न्यूज| अंबिकापुर संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने राज्यसभा में बाबा साहब के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की। इस पर माफी मांगने के बजाय गृहमंत्री की टिप्पणी का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे। विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने अभद्रता की। बाबा साहब के प्रति की गई अभद्रता से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर धक्का मुक्की करने के झूठे आरोप में हत्या की प्रयास जैसे धाराओं में भाजपा ने अपराध दर्ज कराया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने विचार रखे। इस दौरान महापौर अजय तिर्की, शफी अहमद, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, सत्येंद्र तिवारी, मदन जायसवाल, शान्तान मुखर्जी, संध्या रवानी, रूही आदि मौजूद रहे।


