शिविर में 19 महिलाओं की सोनोग्राफी से जांच, 30 ग्रामीणों ने रक्तदान किया

भास्कर न्यूज| रघुनाथपुर रघुनाथपुर में लुण्ड्रा विकासखंड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान चिकित्सा शिविर में मरीजो‌ं की निशुल्क सोनोग्राफी की जांच कराई। शिविर में महिला मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। लगभग 19 गर्भवती महिलाओं ने सोनोग्राफी मशीन से स्वास्थ्य जांच कराया। इस दौरान 14 पहाड़ी कोरवा और 5 अन्य जनजातियां की महिलाएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग लुण्ड्रा की टीम ने हितग्रहियों का स्मार्ट हेल्थ कार्ड और आयुष्मान कार्ड बना कर उन्हें प्रदान किया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ अनूप तिर्की ने 72 मरीजों का नेत्र जांच कर उपचार किया। मौके पर दंत चिकित्सक ने 260 दंत रोगियों का उपचार किया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में 27 टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार किया और उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायद दी। शिविर में बीपी, शुगर, कैंसर और मानसिक रोगों की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। मौके पर लगभग 620 मरीजों ने अपना चेकअप कराया। इस दौरान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं में अनुविभागीय अधिकारी लुण्ड्रा राजस्व नीरज कुमार कौशिक, तहसीलदार लुण्ड्रा लखेश्वर सिदार, बीएमओ लुण्ड्रा, डॉ. राघवेंद्र कुमार चौबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीवी प्रज्ञासी ओझा, सहित 25 पुरुष और 5 महिलाओं ने 30 यूनिट रक्तदान कर लुण्ड्रा में रक्तदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *