बद्दी के चार पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड:पुलिस मुख्यालय शिमला में सम्मानित, तीन को DGP डिस्क, एक को साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने जिला बद्दी के चार पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। वर्ष 2022 के कार्यों के लिए तीन पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड प्रदान किया गया। इनमें मोहिंदर सिंह, परमिन्दर सिंह और अशोक कुमार शामिल हैं। वहीं वर्ष 2023 के लिए हेमन्त कुमार को साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने अपनी अटूट प्रतिबद्धता से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *