माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित बाबा बेर शाह गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला

भास्कर न्यूज | अमृतसर माता गुजर कौर और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित शुक्रवार को काले घनुपूर स्थित बाबा बेर शाह गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। लोकल गुरुद्वारा कमेटी और इलाके की संगत के सहयोग से निकले नगर कीर्तन के आगे-आगे गतका पार्टी गतका के जौहर दिखा रही थी। पांच प्यारों की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकले नगर कीर्तन में काफी संगत शामिल हुई। सुंदर फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से निकले नगर कीर्तन का कई जगह स्वागत किया। नगर कीर्तन निकालने से पहले गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी साहिब ने अरदास की। बैंड बाजे की धुन पर निकाले नगर कीर्तन के आगे-आगे संगत द्वारा झाड़ू से सारा रास्ता साफ किया गया। गुरुद्वारा साहिब से निकल कर नगर कीर्तन खंडवाला त्रिकोणी पार्क, शेरशाह सूरी रोड, घनुपूर, काले रोड, डेरा बाबा दर्शन सिंह जन्म स्थान, बाईपास से होते हुए गांव काले में पहुंचा। रास्ते भर संगत की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। वहीं बैंड-बाजे वाले भक्तिमय धुनें बजा रहे थे। नगर कीर्तन के पीछे-पीछे संगत पैदल, दोपहिया, ट्रैक्टर-ट्राली और कारों में सवार होकर चल रहे थे। नगर कीर्तन और गुरु साहिब के दर्शनों को रास्ते में खड़ी संगत द्वारा पांच प्यारों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *