दर्ज कराई प्राथमिकी रांची | सुषमा बड़ाईक ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है। जिसके अनुसार, उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी। सुषमा को कोर्ट जाना था। वह फोन काट कर कोर्ट चली गई। कोर्ट में वह पीपी से मिलने के लिए गई थी। मिलने के लिए वह हॉल में इंतजार कर रही थी। उसी समय उनके पास एक अज्ञात युवक आया और कहा कि तुम ही सुषमा हो। यह देख उनकी सुरक्षा गार्ड तुरंत सचेत हुई। सुरक्षा गार्ड ने उसे जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें उसी नंबर से फिर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आज तुम बच गई। सुषमा ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि उनके पास युवक को हरमू विद्यानगर निवासी लोजपा के विष्णु सोनी ने भेजा था।


