बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, आसमान साफ होते जा रहा है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आ रही है। रांची का पारा एक बार फिj 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है। मतलब रांची का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिन में भी सर्दी का सितम दिखेगा। इधर, सुबह में धुंध की वजह से मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कम हो गई है। स्कूली बच्चों की भी परेशानी बढ़ गई है। यहां ठंड का दिखेगा असर जगह तापमान कांके 9 डिग्री रांची 9 डिग्री मैक्लुस्कीगंज 9 डिग्री


