यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात

रांची | झारखंड प्रदेश यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद इकबाल व महासचिव शाहबाज अहमद ने बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया। शाहिद इकबाल ने बताया कि विभिन्न कारणों से मुस्लिम महिलाएं राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसका एक मुख्य कारण यह है कि उन तक समय पर सूचना नहीं पहुंच पाती है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह अगले पांच वर्षों में यह सुनिश्चित करेंगी कि जितनी भी सरकारी योजनाएं खासकर वैसी योजनाएं जो महिलाओं को सशक्त बनाती हैं, उसका लाभ राज्य की हर एक महिला तक पहुंच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *