फुटपाथ में सोने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन के शेल्टर होम में रखें : उपायुक्त

रांची | उपायुक्त रांची ने बढ़ी ठंड को देखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिसमें फुटपाथ पर सोने वाले बेघर और लाचार लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव की समुचित व्यवस्था कराने को कहा है। डीसी के आदेश के आलोक में देर रात एसडीओ सदर रांची उत्कर्ष कुमार ने रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ में सोने वाले बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस ​िभजवाया। जो नहीं जाना चाह रहे थे, उनके लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *