गुटखा चबाती महिला को सिंधिया ने टोका:शिवपुरी में कहा- मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया; थैले से पाउच निकलवाया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी के खनियाधाना पहुंचे। जनसभा के दौरान उन्होंने एक महिला को गुटखा खाते देखा। उन्होंने उसे फौरन टोका और मुस्कुराते हुए कहा- गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया। सिंधिया खनियाधाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो गुटखा चबा रही थी। इसके बाद सिंधिया ने मुस्कराते हुए बेहद सहज भाव में उससे कहा- मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली…खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी! इसके बाद उन्होंने महिला से गुटखा का पाउच लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उनके इस अंदाज को लोगों ने खूब सराहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए- 7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
इस दौरान सिंधिया ने खनियाधाना और पिछोर क्षेत्र में 6 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, नल-जल योजना और छात्रावासों की बाउंड्री वॉल शामिल है। उन्होंने पिछोर में पीडब्ल्यूडी रोड से बिरौली आदिवासी बस्ती तक 1 करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। 50 लाख की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया। इस दौरान खनियाधाना के ग्राम गुडर, पिपरई, नयागांव, गूगरी, कमालपुर, सूजवाहा, कालीपहाड़ी, झालौनी, पीपलखेड़ा, गलौदरा, पिपरा में 25-25 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बसाहर, खेरोदा और झूतरी में नल-जल योजनाओं का लोकार्पण भी हुआ। जिन्होंने अपनों को खोया, उनसे मिलने भी पहुंचे
सिंधिया ने गांव वीरा और रजावन पहुंचकर हाल ही में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात की और शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है। शासन-प्रशासन आपके साथ है। हम परिवारजन की सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं। इसके बाद वे खनियाधाना के ग्राम रजावन पहुंचे। नाव के डूबने से हुई घटना में मरने वाले 7 लोगों के परिजन से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। ये खबर भी पढ़ें- सिंधिया ट्रस्ट को झटका, दुकानदारों की बेदखली की याचिका खारिज ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट को जिला कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ट्रस्ट की गोरखी स्थित दुकानों से दुकानदारों को बेदखल करने और किराया बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चैरिटेबल ट्रस्ट ने महाराज बाड़ा स्थित गोरखी की दुकानों को खाली करवाने और किराया बढ़ाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें सिंधिया के पैरों पर गिरी महिला सरपंच ग्वालियर में एक आदिवासी महिला सरपंच और उनका पति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में गिर पड़े। दोनों रोते हुए कह रहे थे ‘महाराज न्याय दिलाओ’। पति-पत्नी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को कागज के पन्नों पर अपना दर्द लिखकर दे दिया। जिसमें कानून और अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *