21 अप्रैल से 15 मई तक तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगनेवाले अंडर-19 महिला हाई परफार्मेंस कैंप के लिए झारखंड की अनंदिता किशोर व अनुष्का परमार का चयन किया गया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीबीएस लक्ष्मण द्वारा जेएससीए के सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी अपने फिटनेस पर खास ध्यान दें। वे अपने फिजियो व डॉक्टर से कहें कि इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई मापदंड के अनुसार तैयार करें। दोनों खिलाड़ियों को 20 अप्रैल तक बेंगलुरु रिपोर्ट करने को कहा गया है।


