पयर्टन विभाग के कोलकाता में होने वाले रोड शो में नृत्य होगा

झारखंड सरकार का पर्यटन विभाग कोलकाता में 11 व 12 अप्रैल को भव्य पर्यटन रोड शो का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के मनमोहक पर्यटन स्थलों, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना है। कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में कई स्टॉल्स लगेंगे, जिनमें झारखंड में पर्यटन संभावनाओं की झलक दिखाई जाएगी। रांची के कलाकार नाटक व लोकनाट्य की प्रस्तुति देंगे, जिनमें जनजातीय संस्कृति पर आधारित कहानियां दिखाई जाएंगी। लाइट एंड साउंड शो होगा। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डांस होगा। जनजातीय फैशन शो में राज्य के कपड़ों को नए कलेवर में प्रदर्शित किया जाएगा। खाद्य स्टॉल्स में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। वर्चुअल टूर से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का डिजिटल अनुभव करेंंगे। हस्तशिल्प प्रदर्शन और लाइव डेमो के साथ इंटरएक्टिव वर्कशॉप्स भी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *