रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस स्थित पीजी आर्ट्स ब्लॉक में कैंटीन खुलेगी। वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों की मांग पर सहमति दी है। इसके अलावा पहले की तरह 10 बजे तक लाइब्रेरी खुली रहेगी, स्पोर्ट्स सेक्शन में तीन दिनों में वॉटर प्यूरीफायर लगाया जाएगा, परिसर में प्रतीक्षालय और शौचालय, जिम को सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक खुला रखा जाएगा।


