संपर्क अभियान जारी, कल खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारा छठी पातशाही से सजाया जाएगा नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख से 12 अप्रैल को सजाए जाने वाले नगर कीर्तन शहरी सिखों की पंथक एकता का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कही। उन्हें नगर कीर्तन संबंधी न्योता देने और साथियों सहित नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील करने के लिए शहर की सभी सिख सभाओं, धार्मिक जत्थेबंदियों और सेवा सोसायटियों के प्रमुख पहुंचे। इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी के पूर्व सदस्य सुरजीत सिंह चीमा, प्रधान गुरकिरपाल सिंह, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, गुरमीत सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह किशनपुरा, परमजीत सिंह सोनू, गुरजीत सिंह पोपली, परमजीत सिंह नैना, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, दविंदर सिंह रियात, जसकीरत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। जत्थेदार वडाला ने नगर कीर्तन में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकारते हुए शहरवासियों से भी आह्वान किया कि खालसा साजना दिवस को लेकर सजाए जाने वाले नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें सभी को पंथक एकता का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और गुरु साहिब की बख्शिशों के पात्र बनना चाहिए। नगर कीर्तन के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत को भी निमंत्रण दिया गया उन्होंने भी नगर कीर्तन में शामिल होने का आश्वासन दिया। जत्थेदार वडाला को आमंत्रित करते प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *