भास्कर न्यूज | लुधियाना पीएनबी बैंक ने 12 अप्रैल को अपने 131वें स्थापना दिवस से रक्तदान कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन बैंक के अधिकारी संगठन एआईपीएनबीओए की लुधियाना यूनिट द्वारा फिरोजपुर रोड स्थित कार्यालय परिसर में लगाया गया। जिसमें 100 से अधिक स्टाफ सदस्यों व अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इसका उद्घाटन लुधियाना जोन प्रबंधक परमेश कुमार, उप अंचल प्रबंधक संजीव कपूर और मंडल प्रमुख किशोर चिलाना ने किया। सहायक महासचिव रोहित कक्कड़ ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1895 में लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित यह बैंक आज एक वटवृक्ष के रूप में देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहा है। इस मौके पर पुरषोत्तम कुमार, शिल्पी कश्यप सहित एआईपीएनबीओए की पूरी टीम मौजूद रही।


