पंचायत समिति कुम्हेर के उवार गांव में ग्रेवल सड़क का निर्माण कराए बिना ही 13.11 लाख रुपए का भुगतान उठाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सरपंच पर फर्जी भुगतान उठाने का आरोप लगाया है। जिस ग्रेवल सड़क का निर्माण बता भुगतान उठाया है उस रास्ते में सरसों उग आई है। ग्रामीणों का कहना है कि उवार में ग्रेवल सड़क का निर्माण का कार्य बच्चू सिंह के घर से तुहिया बाईपास तक करीब सवा किमी होना था। लेकिन इस मार्ग पर कोई ग्रेवल सड़क नही डली है। जबकि दीवार पर वर्ष 2021-22 कार्य पूर्ण होना अंकित कर दिया है। बिना कार्य कराए ही सरपंच ने 13.11 लाख रुपए का भुगतान उठा लिया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने सितम्बर में जिला परिषद भरतपुर में अधिकारियों से भी की। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की। रिकॉर्ड में 2 साल पहले जहां सड़क बनना बताया वहां उग रही सरसों “सड़क पर नरेगा श्रमिक ने काम किया था। लेकिन खेतों के खाता धारकों ने काम नहीं करने दिया। इसके बाद ग्रेवल डालने का काम रोक दिया। मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं।”
-घनश्याम सिंह, सरपंच, उवार


