धर्मशाला में व्यापारियों का विरोध:बुनियादी सुविधाओं की मांग, आज आधे दिन बाजार बंद रहेगा

धर्मशाला नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था का विरोध तेज हो गया है। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल ने इस व्यवस्था को व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया है। व्यापार मंडल के प्रधान अनुज कश्यप ने नगर निगम से पहले बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़कें, पार्किंग, सीवरेज, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पहले दुरुस्त होनी चाहिए। विरोध स्वरूप कोतवाली बाजार के सभी व्यापारी आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नगर निगम को संदेश देने के लिए किया जा रहा है। दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबेरॉय ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि नगर निगम केवल शुल्क वसूलने की बात करता है। दाड़ी क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ओबेरॉय ने कहा कि यह मुद्दा पूरे धर्मशाला क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़ा है। उन्होंने सभी व्यापार मंडलों से एकजुट होकर इस नीति के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। व्यापारियों का यह भी कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर इस विरोध में भाग लेने की अपील की है ताकि प्रशासन को उनके गंभीर रुख का एहसास हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *