दो भाई आगे-पीछे चला रहे थे ट्रक, हादसे में एक की मौत: आग ने दो भाइयों को भी जुदा कर दिया। अहमदाबाद से मैगी भरकर दो ट्रक जयपुर की ओर आ रहे थे, जिन्हें वीकेआई में खाली होना था। हादसे में रायबरेली निवासी ट्रक चालक शहाबुद्दीन की मौत हो गई। शहाबुद्दीन के ट्रक के पीछे ही सैफुद्दीन का भी ट्रक था। सैफुद्दीन ने बताया कि समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। ट्रक में लिफ्ट लेकर आया था हरलाल हरलाल सीकर पीपराली के नजदीक राजपुरा गांव निवासी थे। भाई जगमाल ने बताया कि हरलाल अपने मामा महेंद्र के पास अजमेर रोड पर झाई गांव में आया था। यहां पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी हादसा हुआ और वह चपेट में आ गया। स वाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में बर्न वार्ड से जले हुए शव लगातार आ रहे हैं। मुर्दाघर में पति अपनी प|ी, पिता अपने बेटे, दोस्त अपने साथी और रिश्तेदार को तलाश रहे थे। मोर्चरी के चौक में एक महिला का अधजला शव रखा हुआ था, पुलिस शिनाख्त नहीं कर पा रही थी। दूदू निवासी कन्हैया मीणा पत्नी अनीता को तलाशते हुए मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी रोजाना सुबह की बस से जयपुर नौकरी पर आती है। हादसे की खबर के बाद उससे संपर्क नहीं हो रहा है। इस पर जयपुर घटनास्थल पहुंचा तो वहां से घायलों को एसएमएस ले जाने की बात पता चली। यहां एक पुलिसकर्मी ने कन्हैया को कहा कि एक महिला का जला हुआ शव आया है, लेकिन चेहरा इतना झुलसा है कि पहचान होना मुश्किल है। उसे शव के पास ले जाया गया। उनकी नजर पैरों पर पड़ी और बिछिया देख फफक पड़े। उन्होंने शव को हाथ लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें रोककर बाहर ले आई। क्योंकि शरीर इतना जल गया था कि हाथ लगा पाना संभव नहीं था।


