रस्साकसी प्रतियोगिता में दिखाया दम

भास्कर न्यूज | अलवर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में िवद्यार्थियों ने दम दिखाया। उन्हें उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14435 एवं 1800-180-6030 की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24 घंटे व्हाटसएप हेल्पलाइन 7230086030 जारी है, इस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान विनोद जुनेजा, जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुनील जैन, जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश कृष्ण सिद्ध, एडवोकेट रचना गोयल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *