अलवर| वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर शहर के राजकीय महाविद्यालयों की विकास समिति में प्रबुद्ध नागरिकों का मनोनयन किया गया है। राजकीय शिक्षा आयुक्तालय की ओर से जारी आदेशानुसार गौरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय में मीना सैनी व शशि तिवारी, राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय में सुभाष दायमा व अशोक कुमार गुप्ता, राजऋषि राजकीय महाविद्यालय में कृष्ण गोपाल खंडेलवाल व दिगंबर सैनी, बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में जोगेंद्र गुप्ता व सतपाल यादव, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में गंगा श्याम गुर्जर व दिनेश कुमार गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है।


