शारीरिक शिक्षक संघ ने डीईओओ को कंप्यूटर और प्रिंटर किया भेंट

धौलपुर. जिला शिक्षा अधिकारी को भेंट करते हुए। धौलपुर। शारीरिक शिक्षक संघ ने कंप्यूटर सेट और प्रिंटर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक धौलपुर को भेंट किया। शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय उदैनिया ने बताया कि शारीरिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षा की बेहतरी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं की तलाश कर उनकी मदद हेतु तत्पर रहा है। इसी कड़ी में कंप्यूटर सेट और प्रिंटर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के लिए भेंट किया। डीईओ सुक्खो देवी रावत ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के अलावा शिक्षा की बेहतरी के लिए शारीरिक शिक्षक संघ के कार्य बेहद सराहनीय है। इसअवसर पर एडीईओ प्रशासनिक रोहित विष्ट, पप्पूसिंह सिकरवार, प्रधानाचार्य संपतराम मीणा,विनोद सोलंकी, गिर्राज शर्मा, संघ के महामंत्री रूपसिंह, नरेन्द्र शर्मा, एकीकृत महासंघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी, संतोष कुमार, सुंदरपाल चौधरी, सौरभ गुर्जर, त्रिलोक यादव, विमल शर्मा, रविमोहन त्रिवेदी, सुनील तिवारी, मनीष चौधरी, राजेंद्र चौधरी,फतेहप्रताप, नरेश कुमार, पंचम सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *