सखी सेंटर में मोबाइल से नाबालिग ने की बात ऑडियो वायरल

भास्कर न्यूज| धौलपुर सखी सेंटर में मोबाइल प्रतिबंध होने के बावजूद भी सेंटर में करीब एक माह से आवासित एक नाबालिग का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सखी सेंटर में आवासित नाबालिग परिजनों से बात कर रही है। इससे पूर्व में भी नाबालिग के परिजन कलेक्टर श्रीनिधि बीटी से शिकायत कर चुके हैं। काफी समय से शोसल मिडिया पर एक आडियों वायरल हो रहा है। जिसमें परिजनों से बात हो रही है। बता दें की शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नाबालिग परिजनों से बात करते हुए कह रही है कि मुझे निकलने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा। मधु से बात हुई क्या वह क्या कह रही है। जिस पर परिजन वकील से बात करने की बात कह रहे हैं। हालांकि इस ऑडियो का भास्कर पुष्टि नहीं करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *