विद्यार्थी को अच्छा इंसान बनाना शिक्षक की प्राथमिकता : सिंह

भास्कर न्यूज। धौलपुर स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को पुरातन छात्र सम्मेलन व वार्षिक समारोह 2024 का आयोजन किया गया। प्राचार्या अर्चना सिहं एवं उप प्राचार्य भवानी सिंह ने पूर्व छात्रों के साथ मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने पुरातन छात्रों का स्वागत करते कहा कि शिक्षक का सपना होता है कि उनका शिष्य उच्च पद पर आसीन होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। शिक्षक का कार्य प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छा इंसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सदैव सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। मन में कभी भी नकारात्मक सोच नहीं आने देनी चाहिए, क्योंकि इससे हमारा जीवन बर्बाद हो सकता है। प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय पीएमश्री के अर्तंगत अटल टेकरिंग लैव, हैल्थ सम्बन्धित, कम्पूटर सम्बन्धित कौशल आधारित शिक्षा का ज्ञान भी दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा हर क्षेत्र में भाग लेना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों के पास अनुभवों की कोई कमी नहीं है। वह शिक्षा एवं समाज के कण-कण से परिचित होते हैं। इस दौरान वर्ष 2023-24 में बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने वाले विद्यार्थियोंं को पुरस्कार वितरण किया गया। पूर्व छात्र डॉ. अमित कान्त ने कहा कि स्कूल का समय ही सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि हमें जो भी लक्ष्य चुनना है वह चुन सकते हैं। यदि हमने अपने भविष्य का निर्धारण नहीं किया तो हमारा भविष्य अंधकारमय हो जाता है और हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि आज आप इस विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं यह आपकी पहचान है आप ऐसा श्रेष्ठ कार्य करो जिससे आपके द्वारा आपका विद्यालय पहचाना जाए। जयपुर से आए पूर्व छात्र हाईकोर्ट एडवोकेट रामू दुबे ने कहा कि हमें समय का सदैव उपभोग करना चाहिए। समय निकल जाने के बाद पछतावा ही होता है। मां-बाप के बाद यदि किसी का सम्मान है तो वह अपने गुरू का सम्मान है। हमें सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए। जयपुर से आये कुलदीप ने कहा कि हमें पूर्व छात्रों के सम्पर्क में रहना चाहिये और उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में बताना चाहिए जिससे वह आपकी मदद एवं मार्गदर्शन कर सकें। पूर्व छात्र रामजीत ने कहा कि हमें विद्यालय के वातावरण एवं गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। पूर्व छात्रा डॉ निकिता राना ने कहा कि आपके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अपनी क्षमता के आधार पर अपने पूर्व छात्रों का सहयोग लेकर अपना भविष्य निर्धारित करना चाहिए। वही कई पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किए। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। अन्त में विद्यालय शारीरिक शिक्षक के मार्गदर्शन में एक बास्केटबाल का मैत्री मैच पुरातन छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ के साथ खेला गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य भवानी सिहं ने कहा कि नवोदय विद्यालय गांव एवं गरीब विद्यार्थियों के लिए है यहां सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। हमें इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना तथा अपने समाज का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर मनीष दाधीच, दिनेश वैरवा, गजैन्द्र गौर, हनुमान प्रसाद, मुकेश कुमार कर्दम, आलोक प्रताप, एम.आर.कटारा, दिप्ती यादव, सुनिता रौतेला, पल्लवी मुदगल, राजीव कुमार, लालजीत विजय सिहं, अखलेश, नितिन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *