भास्कर न्यूज। धौलपुर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 553 आशार्थियों का प्रारंभिक तथा 116 बेरोजगारों का स्वरोजगार के लिए चयन हुआ। जिला रोजगार अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शिविर में भूपेन्द्र प्रताप पीएनबी, सचिन एनवी सन्स, हुकम सावंत अमेधनी, सत्यम परमार टैलकास प्रा. लि., नरेश कुमार एन. आर. मैनपावर, राजेष गुर्जर यशस्वी ग्रुप, नरेष कुमार बैक्सी कम्पनी,मेगा मैटल्स,राहुल त्यागी ओगिसो प्रा. लि., रामवरन गोस्वामी प्योर इंडिया ट्रस्ट, अमन जैन बी. एम. जैन स्टील इण्ड.,अरविन्द चौधरी सुरेन्द्र एंटरप्राइजेज,राजेश सिकरवार भोले बाबा इण्ड.,आलोक शर्मा आरईसीएल,मुकेश सिंह समाज कल्याण,दानवीर सिंह जिला उद्योग केन्द्र, सुरेन्द्र आरएसएलडीसी,ओमप्रकाश भारतीय जीवन बीमा निगम आदि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने किया। शिविर में 1168 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया जिसमें आरईसीएल ने 07, भोले बाबा इण्ड. ने 5,मेगा मैक्स ने 23, एनआर मैनपावर ने 32,यशस्वी ग्रुप ने 150, सुरेन्द्र एंटरप्राइजेज ने 87, बी.एम. जैन स्टील इण्ड. ने 40, एनवी सन्स ने 53, ओगिसो प्रा.लि. ने 04, अमेधनी ने 98, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 54 बेरोजगारों का प्रारंभिक चयन किया। प्योर इंडिया ट्रस्ट ने 41, जिला उद्योग केन्द्र 61, पीएनबी ने 14 बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए चयन किया। शिविर में आईटीआई प्रिंसिपल कमलेश मीना, रोजगार कार्यालय से ममता गुप्ता, हरिओम सोनी, रनवीर सिंह, दीपक गोयल आदि उपस्थित रहे।


