प्रसूता गृह में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भास्कर न्यूज। धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव ने केसर महारानी मेमोरियल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान स्थित मैटरनिटी होम (प्रसूति गृह) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव द्वारा प्रसूति गृह की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रसूति गृह भर्ती प्रसूताओं से भी चर्चा कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रसूताओं को अच्छी सुविधा देने को कहा। इस अवसर पर एमसीएच प्रभारी डॉ. हरिओम गर्ग, नर्सिंग ऑफिसर हरिशंकर, राधेश्याम, जय सिंह जादौन, राहुल डंडोतिया, सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *