बारां| शहर में शुक्रवार को सर्राफा बाजार स्थित राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल में बत्रा परिवार द्वारा स्वर्गीय सविता देवी दुआ की स्मृति में बच्चों को ऊनी जर्सी एवं स्कार्फ बांटे। इस दौरान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। अशोक बत्रा, धर्मपाल बत्रा, नरेंद्र बत्रा ने स्वर्गीय बहिन की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों को 55 ऊनी जर्सियां और मफलर उपलब्ध करवाए।


