बारां| श्री श्याम सेवा मित्र मंडल बारां द्वारा द्वितीय वार्षिक उत्सव पर श्री श्याम बाबा का जागरण 21 दिसंबर शाम साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल रोड स्थित सार्वजनिक धर्मादा धर्मशाला में होगा। मित्र मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक शाम खाटूवाले के नाम से होने वाले जागरण में भजन गायिका दीपिका, युवा गायक लक्की एवं देवराज भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसमें श्री श्याम दरबार, पुष्प वर्षा व अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दिल्ली के फूलों से बाबा का दरबार सजाएंगे।


