शहर में जैन आचार्यों का मंगल प्रवेश हुआ

बारां| शहर में शुक्रवार को गाजे-बाजे धूमधाम के साथ जैन आचार्य भगवंतों का मंगल प्रवेश हुआ। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रंगावत ने बताया कि शुक्रवार को बारां शहर में आचार्य भगवंत वर्धमान तपोनिधि प.पू. आचार्य नयचंद सागर सूरी म.सा., सहस्त्रावधानी प.पू. गणिवर्य डॉ. अजीतचंद्र सागर म.सा., बोरडिया परिवार के कुलदीपक बालमुनि विजयचंद्र सागर म.सा. 21 आदि ठाणा का मंगल प्रवेश हुआ। जिन्हें सकल श्रीसंघ द्वारा गाजे-बाजे के साथ झूमते-नाचते आदर सहित शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए चौमुखा बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु मंदिर पर लाया गया। इस दौरान जैन समाज सहित अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आचार्य भगवंतों द्वारा श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर पहुंचकर प्रवचन दिए। जिनका उपस्थित सकल श्रीसंघ द्वारा धर्म लाभ प्राप्त किया। श्री गुणवर्धन शंखेश्वर जैन तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, निर्मला बोरडिया एवं विजया श्रीमाल ने बताया कि आचार्य भगवंत एवं बोरडिया परिवार के कुलदीपक बाल मुनि विजयचंद्र सागर म.सा. के संयम जीवन के दो वर्ष पूर्ण होने पर संयम अनुमोदना उत्सव आयोजन के लाभार्थी बोरडिया परिवार के भरत कुमार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, गौत्तम कुमार, प्रवीण कुमार, महावीर कुमार एवं बोरडिया परिवारजनों की तरफ से द्वितीय दिवस शनिवार को बालमुनि विजयचंद्र सागर म.सा. का सुबह साढ़े 7 बजे श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर पर कंठस्थ आगम वाचना का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में प्रभू का शक्रस्तव महाभिषेक होगा। दोपहर साढ़े 3 बजे सकल श्रीसंघ का सामूहिक सामयिक, शाम साढ़े 7 बजे परमात्मा की महाआरती एवं रात 8 बजे परमात्मा की भक्ति का आयोजन रहेगा। वहीं 22 दिसंबर को आचार्य भगवंत श्रीबड़ां बालाजी के सामने स्थित श्री महावीर गौशाला निशुल्क पशु पक्षी अस्पताल पहुंचकर जीवदया के संचालित कार्यों का अवलोकन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *