नवजात व बाल्यकाल की बीमारियों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

भास्कर न्यूज|बारां नवजात एवं बाल्यकाल की बीमारियों पर समेकित प्रबंधन कार्यक्रम पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया। बारां सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि नवजात एवं बाल्यकाल की बीमारियों का समेकित प्रबंधन कार्यक्रम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 16 से 20 दिसंबर तक चला। प्रशिक्षण चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एएनएम को दिया। प्रशिक्षण में जन्म से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान एवं उनके उपचार की जानकारी दी। आरसीएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह ने बताया कि जिन बच्चो की देखभाल एवं उपचार घर पर हो सकता है। उनका उपचार वहीं पर करना है। ताकि उच्च चिकित्सा संस्थानों पर अनावश्यक मरीजों का भार नहीं हो। लक्षणों के आधार पर बीमारी का वर्गीकरण करना, चार्ट बुक के अनुसार बीमारी का उपचार करना है। इस दौरान दीनदयाल अग्रवाल, डीपीएम अर्बन राकेश नागर, हेमलता मेहरा नर्सिंग ट्यूटर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *