आज यहां बिजली बंद रहेगी

बारां| शहर में शनिवार को आमापुरा जीएसएस एवं रीको जीएसएस पर पावर ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। एईएन अजय सिंह ने बताया कि आमापुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों का सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, डंडोतिया की बाड़ी, राजीव गांधी नगर, नागर स्टोन की गली, झालावाड़ रोड, आदि क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। वहीं रीको जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों का दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। जिससे रीको क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं शहर के झालावाड़ रोड पर रेलवे द्वारा कार्य किया जाएगा। इसके कारण शनिवार को 3 घंटे व कई क्षेत्रों में 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। शनिवार रेलवे लाइन कार्य होने के कारण 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगा। साथ ही सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आमापुरा, देवनगर फीडर, अरनिया फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण नाकोडा, बाबजी नगर, रिद्धिका कॉलोनी, तेल फैक्ट्री, देव नगर, विनायक नगर, ब्रह्म नगरी, कुबेर धाम, आमापुरा, झालावाड़ रोड समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *