राजस्थान में अवैध-खनन करने वालों पर 180 करोड़ का जुर्माना:जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और भरतपुर में 12 से अधिक जगह हुई कार्रवाई

राजस्थान माइन्स विभाग की ओर से प्रदेश भर में लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, भीलवाड़ा सहित अन्य स्थानों के साथ ही भरतपुर में पहाड़ी तहसील के खनन क्षेत्रों में 12 से अधिक स्थानों पर औचक कार्रवाई कर खननकर्ताओं पर 180 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। माइन्स विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान खननकर्ताओं की ओर से रवन्नाओं के दुरुपयोग, अवैध खनन और गैप एरिया में अवैध खनन करना पाया गया। गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान और गत 2 अप्रैल को आयोजित खान विभाग की समीक्षा बैठक में अवैध खनन गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देश दिया गया था। 26 लोगों को गिरफ्तार किया विभाग की ओर से 2 अप्रैल से अब तक अवैध खनन, खनिज परिवहन और खनिज भण्डारण के विरुद्ध 339 कार्रवाई करते हुए 168 वाहन मशीनरी जब्त की है। इस दौरान राजस्थान में 24 हजार 950 टन से अधिक अवैध जमा किया गया खनिज जब्त किया गया है। वहीं, अलग अलग पुलिस थानों में 43 एफआईआर दर्ज कराई गई है। 26 गिरफ्तारी हुई है। एक करोड़ 97 लाख रुपए का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है। 180 करोड़ रुपए से अधिक की पेनल्टी लगाई निदेशक माइन्स दीपक तंवर ने बताया- विभाग की विशेष टीम ने भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के छपरा, घौलेट और नांगल आदि गांवों की एक दर्जन से अधिक खानों के मुआयना के दौरान व्यापक स्तर पर अनियमितता पाये जाने पर अवैध खनन का आकलन कर 180 करोड़ रुपए से अधिक की पेनल्टी लगाई गई है। इनमें पहाड़ी के छपरा गांव में 3 स्थानों, ग्राम धौलेट में 5 स्थानों और नांगल ग्राम के 6 स्थानों पर खान धारकों द्वारा रवन्नाओं के दुरुपयोग, बिना रवन्ना के खनिज निगर्मन के मामले सामने आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *