जन्म जयंती पर महात्मा ज्योति बा फूले को किया याद:प्रतिमा पर मालयार्पण के बाद निकाली शोभायात्रा,बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती शुक्रवार को भीलवाड़ा में धूमधाम से आयोजित की गई।इस मौके पर नेहरू रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और मालियों के मोहरे से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः मालियों के नोहरे में समाज के सामूहिक स्नेह भोज में सम्पन्न हुई शुक्रवार सुबह नेहरू रोड स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।इसके बाद नेहरू रोड मालियों के नोहरे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया तो पुरुषों ओर युवाओं ने देशभक्ति के जयकारे लगाए । शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके लिए स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्प वर्षा की गई ।शोभायात्रा में पुरुषों के हाथ में केसरिया झंडे और सर पर केसरिया साफा सबके आकर्षण का केंद्र रहे । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ई रिक्शा को शामिल किया गया, जिसमें समाज की बुजुर्ग महिलाएं और बुजुर्ग पुरुष बैठकर शोभायात्रा शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने ज्योतिबा फूले के बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *