दिल्ली में एक महिला की मौत की जांच कर रही पुलिस ने एक छोटी नोज पिन की मदद से हत्या का खुलासा किया। दरअसल 15 मार्च को महिला का शव सीमेंट की बोरी से बंधा हुआ एक नाले में मिला था। पुलिस ने महिला की नोज पिन से उसकी पहचान की। पुलिस ने मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पति ने पहचानने से मना कर दिया था जांच के दौरान पुलिस को दिल्ली के एक ज्वेलरी स्टोर में नोज पिन का रिकॉर्ड मिला। नोज पिन दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार ने खरीदी थी, जो गुरुग्राम के एक फार्महाउस में रहता था। बिल उसके नाम पर काटा गया था। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर कुमार से संपर्क कर उन्हें शव के बारे में बताया, जिसे प्रॉपर्टी डीलर ने पहचानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने डीलर की पत्नी से बात करनी चाही, लेकिन उसने पत्नी के वृंदावन में होने की बात कही। साथ ही नंबर देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वे बिना फोन के गई है। इस बात से पुलिस को डीलर पर शक हुआ। डायरी से मिले नंबर से परिवार वालो का पता चला पुलिस दिल्ली के द्वारका में स्थित डीलर के ऑफिस पहुंची, जहां जांच के बाद पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें की डीलर की सास का नंबर था। पुलिस ने उस नबंर पर संपर्क किया। जिसके बाद शव की पहचान प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार की पत्नी सीमा सिंह (47) के रूप में हुई। परिवार ने 1 अप्रैल को शव का शिनाख्त किया था। महिला के परिवार को बोला वो बात करने के मूड में नही सीमा की बहन बबीता ने बताया कि अनिल ने उन्हें कहा था कि सीमा जयपुर में है और वह बात करने के मूड में नहीं हैं। बबीता ने बताया कि अनिल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जब भी वह बेहतर महसूस करेगी तो वह उससे बात करवाएगा। 11 मार्च से परिवार वालों की बात सीमा से नही हुई थी। परिवार वालो को अनिल पर शक हुआ था, लेकिन उसके बार- बार बात करवाने का आश्वासन देने के कारण वे पुलिस के पास नही गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला की सीमा की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी। महिला के परिवार ने अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अनिल और उसके एक गार्ड शिव शंकर को गिरफ्तार किया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट:मेरठ जेल से 2 घंटे के लिए बाहर आई; हाई सिक्योरिटी में हुआ अल्ट्रासाउंड मेरठ में सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान 5-7 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। शुक्रवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हाई सिक्योरिटी में मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया। करीब 2 घंटे जेल से बाहर रही। पूरी खबर पढ़ें…