महात्मा फुले ने समाज को नई दिशा दी: लोढ़ा:कहा- उनके विचार और शिक्षाएं सभी के लिए आदर्श, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

शिवगंज के गोकुलवाड़ी में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोढ़ा ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। महात्मा फुले ने शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का पूरी ताकत से विरोध किया। आज उनके विचार और शिक्षाएं सभी के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने भेदभाव मिटाकर समाज को न्याय और समानता का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष हनुमंत सिंह मेड़तिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची और माली समाज अध्यक्ष शंकर लाल माली मौजूद थे। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, महामंत्री दिनेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल माली, पूर्व पार्षद राजेंद्र माली और पूर्व नगर अध्यक्ष मदन माली सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *