नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर स्थित गौशाला में ख़ाखला खाली करने आया एक ट्रैक्टर हादसे का कारण बन गया। ड्राइवर ने गौशाला के गेट पर ट्रैक्टर खड़ा कर जैसे ही नीचे उतरकर गेट खोलना चाहा, इसी दौरान स्टार्ट ट्रैक्टर अचानक खुद चल पड़ा । दो खड़ी हुई बाइक को टक्कर मारता हुआ एक दुकान के बाहर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि इस दौरान नहीं हुई । मामला मांडल थाना क्षेत्र के मेजा रोड का है। आज शाम यहां एक ट्रेक्टर खाखला खाली करने आया था। ड्राइवर ट्रैक्टर को स्टार्ट रख के गेट खोलने के लिए नीचे उतरा इसी दौरान ट्रेक्टर अचानक से चल पड़ा और दो खड़ी हुई बाइक को रोंदता हुआ एक दुकान के बाहर रखे सामान को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति ट्रेक्टर की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मेजा रोड पर अतिक्रमण नहीं होता, तो शायद ट्रैक्टर वहीं रुक जाता। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पर पहुंची मांडल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को हटवाकर रास्ता साफ कराया ओर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मेजा रोड पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जब अतिक्रमण के चलते ऐसी स्थिति बनी हो। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं।


