फॉर्च्यूनर में कर रहे थे गांजे के तस्करी:केशकाल में हाईवे पर की चेकिंग, लग्जरी कार से 130 पैकेट गांजा बरामद, तस्कर अंधेरे में भागे

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 262.258 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा 130 पैकेटों में भरा हुआ था। गांजे की कीमत 26.22 लाख है। हालांकि, आरोपी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तस्कर यह गांजा ओडिशा से लाए थे और रायपुर की तरफ लेकर जा रहे थे। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, केशकाल थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की फार्च्यूनर कार (RJ-50 UA-0788) में ओडिशा से रायपुर की ओर गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर केशकाल थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हुए गांजा तस्कर रात के अंधेरे में जैसे ही फार्च्यूनर कार चेकपोस्ट के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कार की तलाशी ली, जिसमें बोरियों में पैक कुल 130 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *