हनुमान जन्मोत्सव पर राजनांदगांव में धार्मिक उत्साह:बाइक रैली से हुई शुरुआत, कल प्रभात फेरी से लेकर महाभंडारे तक होंगे कई आयोजन

राजनांदगांव में हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड से बाइक रैली के साथ हुई। रैली में शहर के युवाओं, पुरुषों और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भगवाध्वज लेकर रैली का नेतृत्व किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर निकली रैली में राम और हनुमान जी के जयकारे गूंजते रहे। मार्ग में जगह-जगह फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया गया। शनिवार को बालाजी मंदिर, पुरानी गंज मंडी में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकलेगी। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। सुबह 7 बजे हनुमान जी का महाभिषेक, 8:30 बजे श्रृंगार आरती और 10 बजे हवन-पूजन का कार्यक्रम है। सुंदरकांड पाठ और महाआरती होगी दोपहर 12 से 3 बजे तक महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 3:30 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। रात 7:15 बजे बालाजी महाराज की महाआरती के बाद 7:30 से भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि श्री अखंड रामचरित मानस पाठ पहले से ही प्रारंभ हो चुका है। मंदिर समिति और बाल समाज के सदस्यों ने सभी हनुमान भक्तों से कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। शहर के विभिन्न वार्डों में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है शनिवार को दिनभर हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *