3 साल पहले पुलिस की नाकाबंदी तोड़ पुलिस के दो जवानों पर पर फायरिंग कर उनकी हत्या के मामले में शाहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दे हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को जयपुर की एक होटल से दबोचा है। यह आरोपी पिछले 3 साल से अपना नाम बदलकर अलग-अलग राज्यों में फरारी काट रहा था। टेक्निकल टीम पिछले 6 माह से लगातार आरोपी के संदिग्ध मोबाइल नम्बरों पर नजर बनाए हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं। दो जवान फायरिंग में शहीद हुए थे एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की 2021 में एक घटना हुई थी जिसमें डोडा चूरा की तस्करी करते हुए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। अलग-अलग घटनाओं में दो जवान शहीद हो गए थे उस समय से पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही थी जिसमें पहले 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में एक मुख्य आरोपी राजू फौजी भी घायल हुआ था। इसी क्रम में रामनिवास बिश्नोई जो कि कुसाना पीपाड़ जोधपुर का रहने वाला है। वह वांछित चल रहा था इस पर राज्य स्तर से एडीजे क्राइम द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। शाहपुरा के एडिशनल एसपी राजेश आर्या लगातार अपनी टीम के साथ काम कर रहे थे। और तकनीकी इन्फॉर्मेशन और मानवीय आ सूचना दोनों पर काम कर रहे थे । इस इनामी कुख्यात आरोपी को पकड़ने में टीम को सफलता हासिल हुई है। होटल पर दबिश देकर किया गिरफ्तार शाहपुरा एडिशनल एसपी राजेश आर्य ने बताया कि हमारी टीम को पिन पॉइंट लीड मिली थी कि यह तस्कर जयपुर की एक होटल में है। इस पर हमारी टीम तुरंत जयपुर के लिए रवाना हुई और जयपुर पुलिस को सूचना देने के बाद होटल पर दबिश दी।इस होटल में ये आरोपी नाम बदल कर अपने एक साथी के साथ मौजूद था। टीम ने इन दोनों को पकड़ लिया और शाहपुरा लेकर आई। फरारी के 3 साल अलग अलग जगह काटे प्रारंभिक पूछताछ में इसने बताया कि इसने अपनी फरारी के 3 साल अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कामकाज करते हुए बिताए हैं जिसमें यह गोवा, मुंबई, एमपी, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में रहा। पिछले दो साल से ये जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में बाइक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। फिलहाल इसे डिटेल पूछताछ की जा रही है। ये थे टीम में शामिल एएसआई दुर्गा लाल, कांस्टेबल रामस्वरूप, दिलाराम, समर्थ आचार्य, मुकेश कुमार, सुश्री सोनू मेहता


