तीन साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पूर्व पुजारी ने जैन मंदिर से चुराए थे चांदी के कलश; पुलिस ने कुरुक्षेत्र से पकड़ा

भिंड की फूप पुलिस ने जैन मंदिर चोरी के मामले में तीन वर्षों से फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2021 में रानी बिरगवां जैन मंदिर से चांदी के कलश चोरी कर लिए थे। टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि 6 सितंबर 2021 को रानी बिरगवां गांव के जैन मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर के पुजारी निर्मल जैन ने ही चांदी के कलश और अन्य सामान चोरी कर लिए थे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार फूप थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ब्रजेश परमार और आरक्षक राहुल सिकरवार ने आरोपी का पता लगाकर उसे कुरुक्षेत्र, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के कलश बेचकर 10,000 रुपए प्राप्त करने की बात स्वीकार की। मध्यप्रदेश में जैन समुदाय ने आरोपी के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *