इंदौर के राऊ बाइपास पर यातायात सुगम होने वाला है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाई ओवर की महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ आने वाली एक भुजा का लोकार्पण आज शनिवार को होगा। साथ ही दूसरी भुजा भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि बाइपास पर इस फ्लाई ओवर के बनने से ट्रैफिक सुगम होगा और यात्रियों का समय बचेगा। राऊ बाइपास चौराहे पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 3:30 बजे होगा। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, परिषद की अध्यक्ष पप्पी विजय पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सांसद लालवानी ने बताया कि इस फ्लाई ओवर के बनने से यहां अक्सर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और जनता को आसानी होगी। इस चौराहे से रोजाना करीब 1 लाख वाहन गुजरते हैं। यह फ्लाई ओवर करीब 1.2 किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत लगभग 43 करोड़ रुपए है। ब्रिज शुरू होते ही बाइपास से शहर के दोनों एंट्री पॉइंट जाम मुक्त हो जाएंगे। 5 लाख से ज्यादा लोगों को हर दिन राहत मिलेगी। यह फ्लाई ओवर की लंबाई 1 किलोमीटर है। ब्रिज की एक भुजा शुरू जोन से देवास से खलघाट की ओर जाने वाले वाहन इससे सीधे निकल सकेंगे। पीथमपुर, राऊ और इंदौर आने वाले वाहन नीचे से आसानी से निकल सकेंगे। भव्य बनाया जा रहा फ्लाई ओवर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने राऊ चौराहे पर पिछले साल की मई में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू किया था। पहले इसकी समय सीमा पिछले साल अगस्त थी, लेकिन फिर बढ़ाकर इसी यह सीमा 31 मार्च तक कर दी गई। बता दें कि एबी रोड पर राऊ की तरफ से यह शहर का प्रवेश है, इसलिए इसे भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राऊ चौराहे पर रोटरी, फव्वारा, सर्विस रोड, भव्य लाइटिंग लगाकर इसे सुंदर बनाया जाएगा। राऊ चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर एक नजर में कहां से कहां : बाइपास से खलघाट चौड़ाई : सिक्स लेन लागत : 37 करोड़ लंबाई : 1.02 किमी कब शुरू हुआ : मई-2022 सर्विस रोड बनाई, फिर भी फंस रहा यातायात राऊ चौराहे पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के कारण शहर से उमरिया, महू, खलघाट की तरफ आने-जाने वाले यातायात को अभी राऊ चौराहे पर जाम से जूझना पड़ता है। बाइपास पर राऊ, पीथमपुर और खलघाट से एक साथ यातायात आने से वाहनों का जमघट लग जाता है। एनएचएआइ ने इसके लिए दोनों मार्ग पर बाएं तरफ सर्विस रोड बनाकर यातायात डायवर्जन किया है। किंतु व्यस्ततम समय में जाम की समस्या कई गुनी हो जाती है। वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। किन क्षेत्रों के वाहनों को मिलेगा लाभ राऊ चौराहे पर फ्लाई ओवर नहीं होने के कारण आए दिन यातायात जाम होता रहता है। चौराहे पर इंदौर बाइपास के अलावा इंदौर-खलघाट फोर लेन, शहरी एबी रोड और राऊ-पीथमपुर रोड का संगम होता हैं। इस वजह से वहां सुबह से रात तक वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता हैंहै। फ्लाई ओवर बनने के बाद देवास से इंदौर होते हुए खलघाट और खलघाट से इंदौर होते हुए देवास की तरफ आने-जाने वाहन निर्बाध गति से गुजर सकेंगे। इससे जंक्शन पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा। इसके अलावा पीथमपुर, राऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नीचे से निकलने की व्यवस्था रहेगी।


