ग्वालियर में एक युवक ने परिचित छात्रा को बातचीत के बहाने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने छात्रा के फोटो-वीडियो भी बनाए। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 11वीं में पढ़ने वाली पीड़िता से कोचिंग में की दोस्ती चार शहर का नाका निवासी 17 वर्षीय छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी कोचिंग में मुरैना के गलैथा निवासी विवेक सिकरवार उर्फ रोमियो पुत्र महेश सिकरवार भी पढ़ता है। एक ही कोचिंग में पढ़ने के चलते दोनों में अच्छी जान-पहचान भी थी। 6 सितम्बर 2024 को आरोपी ने छात्रा को बातचीत करने के लिए होटल क्राउन में बुलाया था। यहां विवेक उसे एक कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। आरोपी छात्रा को लगातार करता था परेशान इसके बाद से ही आरोपी उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसे परेशान करने के लिए मोबाइल पर अश्लील मैसेज और चैट करने लगा। आरोपी ने रास्ते में छेड़छाड़ भी की। छात्रा के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत छात्रा ने हजीरा थाने में दर्ज कराई थी। जमानत मिलने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर किया बदनाम जेल से छूट कर आते ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर छात्रा के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर मारपीट के मामले में राजीनामा नहीं किया तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा। इस पर छात्रा ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


