पश्चिमी सिंहभूम जिले में ड्रग्स के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ चक्रधरपुर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में अभियुक्त राजा सिंह को टोकलो रोड वार्ड नं० 03 केनाल रोड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन सुगर बरामद किया। पुलिस ने कुल 14 कागज का पुड़िया में रखा ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस दौरान तथा प्लास्टिक के पाउच में रखा करीब 1.72 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है। पूछताछ के क्रम में उसने ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने की बात स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि कल ही आदित्यपुर इमली पेड़ के पास से कुल 02 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदकर लाए थे। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर चक्रधरपुर थाना कांड सं0-145/24 धारा-17/21 N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मामला दर्ज किया। साथ ही अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने लगभग 1.72 ग्राम ब्राउन शुग और नगद 4835 रुपए बरामद किया गया।


