जगराओं में बदमाशों ने ITI स्टूडेंट से की लूट:बिना नंबर प्लेट की कार में आए, कॉलेज से लौटते समय हमला कर पर्स छीना

लुधियाना में जगराओं में आईटीआई छात्र को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। कार में आए लुटेरों ने स्टूडेंट को रास्ते में रोका। छात्र को घायल कर पर्स छीनकर फरार हो गए। लुटेरों की गाड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना गांव हठूर से छीनीवाल के बीच की है। लैंडमार्क बैंक जगराओं के डायरेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि उनका भांजा इंदरप्रीत सिंह गांव मानूके की आईटीआई में पढ़ता है। कॉलेज से लौटते समय हठूर से छीनीवाल पुल के पास कार सवार लुटेरों ने उसे रोका। इंदरप्रीत को लगा कि वे रास्ता पूछना चाहते हैं। स्टूडेंट की आंख के पास किया हमला कार में से कुछ लोग उतरे और उसकी आंख के पास हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। लुटेरे उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में नकदी, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और बाइक की आरसी समेत जरूरी दस्तावेज थे। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पीड़ित ने कार का नंबर नोट करना चाहा, लेकिन कार पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। सूचना मिलते ही हठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक कार दिखाई थी जिस पर नंबर प्लेट नही थी। पुलिस अब उसी कार की जांच को लेकर और कैमरे खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *