खेलते-खेलते पानी से भरे गड्‌ढे में डूबीं तीन बहनें, मौत:सतना में सड़क निर्माण के लिए खोदा था; फिसलकर गिरीं, ठेकेदार पर केस

सतना में सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्‌ढे में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गईं। बच्चियां फिसलकर पानी में जा गिरीं। जब तक ग्रामीण उन्हें बचा पाते, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस से ठेकेदार मान सिंह तोमर के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है। घटना जसो थाना क्षेत्र के रीछुल गांव में शनिवार दोपहर की है। यहां सड़क निर्माण के लिए महीने पहले गड्‌ढा खोदा गया था। राजकुमार चौरसिया की बेटियां तान्या (8) और 5 साल की जुड़वां बहनें जान्हवी और गौरी घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते गड्ढे तक पहुंच गईं, जो बारिश के पानी से पूरी तरह भर चुका था। देखिए दो तस्वीरें ग्रामीण बोले- दोषियों को मिले सजा
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह मौतें प्रशासन की लापरवाही और ठेकेदार की गैरजिम्मेदारी का नतीजा हैं। यह गड्ढा निर्माणाधीन नागौद-सलेहा बाईपास के लिए ठेकेदार मान सिंह तोमर ने तीन महीने पहले खुदवाया था। गांव वालों का कहना है कि ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया था, न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया और न ही आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई। सरपंच संध्या उपाध्याय ने बताया कि मिट्टी खोदने के लिए ठेकेदार ने पंचायत से कोई अनुमति नही ली गई। वहीं ठेकेदार का कहना है कि शासन से उसे अनुमति मिली है। आम तोड़ने गई थी तीनों बहनें
परिजनों ने बताया कि राजकुमार चौरसिया की दो जुड़वां बेटियों सहित बड़ी बेटी आम तोड़ने के लिए तालाब की ओर गई थी। तालाब के पास ही अवैध खनन के कारण गड्ढ़ा हो चुका है, जिसमें काफी जलभराव है। बताया जा रहा है कि आम तोड़ने के दौरान एक बच्ची गड्ढे में गिरी। उसे बचाने के लिए दो और बहनें उसमें उतरीं, लेकिन तीनों डूब गईं। परिजन ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर अड़े
तीन बच्चियों की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने तक पोस्टमॉर्टम के लिए शव नहीं ले जाने देंगे। मौके पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा समेत एडिशनल एसपी, टीआई, तहसीलदार मौजूद हैं। वे ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *