रिम्स में रिसर्च एसोसिएट पद के लिए 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

सिटी रिपोर्टर| रांची रिम्स में डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च द्वारा फंडेड प्रोजेक्ट टेक्निकल रिसोर्स सेंटर फॉर एवीडेंस फॉर गाइडलाइंस के लिए रिसर्च एसोसिएट पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था। प्रबंधन ने इस विज्ञापन में कुछ संसोधन करते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 40 साल की गई है। जबकि आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर तक की गई है। निर्देश दिया गया है कि जो आवेदक पूर्व में अप्लाई कर चुके है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, साक्षात्कार की तिथि चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए बताया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए रिम्स की अधिकारिक वेबसाइट rimsranchi.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *