शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 31 तक

रांची| आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल केटेगरी के अभ्यर्थियों से विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई है। इसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें कुल 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें एससी के 28, एसटी के 14 और ओबीसी-एनसीएल के 40 पद हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ये पद अप्लाइड जियोलॉजी, अप्लाइड जियोफिजिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, केमेस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग सहित 17 विभागों के हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *