प्रतापगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर से चुराई थी, बाइक बरामद की

प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। घटना 10 फरवरी की रात की है। राहुल मीणा निवासी झासडी ने पुलिस को बताया कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल घर के बाहर पड़साल में खड़ी थी। रात में कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में हेमंत उर्फ विशाल बावरी निवासी नई आबादी कोटड़ी और प्रदीप बावरी (18) निवासी नई आबादी कचनारा मंदसौर, मध्य प्रदेश शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *