दौसा जिले में 24 घंटे बाद फिर बदला मौसम:तेज हवा के साथ कई इलाकों में अच्छी बारिश, गर्मी व उमस से राहत मिली

दौसा जिले में शनिवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ली और तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। यहां शुक्रवार शाम को भी तेज हवा और धूल भरी आंधी चली थी। ऐसे में 24 घंटे बाद मौसम से फिर से बदल गया है। जिले के बांदीकुई, महवा, सिकराय व दौसा के गांवों में शाम करीब 7 बजे तेज हवा के झोखों के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। अचानक मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां शनिवार को दिन को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में बारिश के बाद आगामी तीन दिन तक अधिकतम तापमान स्थिर बने रहने और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक लुढकने का अनुमान है। हालांकि 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान बढकर 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *