कोटा से दिल्ली, इंदौर और उज्जैन के लिए नई ट्रेन की सौगात रविवार को मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 13अप्रैल को रात 10 बजे कोटा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारम्भ करेंगे। रविवार को पहले दिन वन वे ट्रिप के रूप में कोटा से नई दिल्ली जाएगी। 14 अप्रैल को नई दिल्ली से व 15 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से नियमित चलेगी। कल रात को कोटा से चलेगी उद्घाटन स्पेशल नई ट्रेन के शुभारंभ पर गाड़ी संख्या 02055 उद्घाटन स्पेशल, कोटा से 13 अप्रैल को रवाना होकर सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा एवं हजरत निजामुद्दीन होकर नई दिल्ली सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी। 14 से नियमित चलेगी गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर(इंदौर) ट्रेन 14 अप्रैल से नई दिल्ली से रात 11.25 बजे रवाना होगी। जो कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर रात 1.38 बजे, बयाना 2.05 बजे, गंगापुर सिटी 2.58 बजे, सवाई माधोपुर 3.43 बजे, कोटा सुबह 5.20 बजे, रामगंजमंडी 6.13 बजे, भवानीमंडी 6.33 बजे व शामगढ़ 6.58 बजे होते हुए दोपहर 12.00 बजे इंदौर और 12.50 बजे डॉ अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20155 डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन 15 अप्रैल से डॉ अम्बेडकर नगर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। जो इंदौर होते हुए कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर रात 7.38 बजे, भवानीमंडी 8 बजे, रामगंजमंडी 8.23 बजे, कोटा 9.25 बजे, सवाई माधोपुर 10.43 बजे, गंगापुर सिटी 11.28 बजे, बयाना 12.23 बजे व भरतपुर 12.58 बजे होते हुए सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस गाड़ी वर्तमान में 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 द्वितीय श्रेणी एसी, 5 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।


