चूरू में बाबा श्याम की शोभायात्रा निकाली:कल होगा श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ, कोलकाता से आए श्रद्धालु करेंगे वाचन

चूरू में श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ समिति की ओर से फटकारों मोरछड़ी का 11वां उत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रविवार को नागवाणों के नोहरे में श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। सफेद घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक वाली गली से शनिवार शाम को बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा सफेद घंटाघर से गढ़ चौराहा, गुदड़ी और मोजासिया चौक होते हुए राम मंदिर से नागवाणों के नोहरे पहुंची। समिति ने पाठ स्थल पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया है। रविवार सुबह सवा नौ बजे ज्योत प्रज्वलन के साथ श्याम पाठ प्रारंभ होगा। रात्रि सवा नौ बजे महा आरती की जाएगी। पाठ का वाचन कोलकाता से पधारे विनोद करेंगे। कार्यक्रम में इत्र वर्षा, अखंड ज्योत और छप्पन भोग का आयोजन होगा। श्याम पाठ रचयिता श्रीचंद शर्मा और खाटू धाम के महंत मोहनदास महाराज भी शिरकत करेंगे। विभिन्न मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी। शोभायात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने जगह-जगह आतिशबाजी की। बाजार में व्यापारियों ने बाबा श्याम के दर्शन कर मनौतियां मांगी। बैंड-बाजों की धुन पर निकली शोभायात्रा में समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *